Raisen News : किसान से दिनदहाड़े एक लाख की लूट, बैग में ब्लेड मारकर पैसे गायब

वकील

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। रायसेन की सेंट्रल बैंक में एक किसान के बैग से दिन दहाड़े एक लाख रुपये की लूट की गई। किसान बैंक के बाहर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने बैग में ब्लेड से कट मारकर 1 लाख रुपये गायब कर दिए। घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Shivpuri News: DGP का पार्टनर बता युवक ने की करोड़ो की ठगी, जांच में जुटी पु्लिस

रायसेन के ग्राम बनगवां के निवासी जयप्रकाश गौर अपने खाते में 1लाख 90 हजार रुपये जमा कराने सेंट्रल बैंक पहुंचे। यहां वे बाहर लगी कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे, तभी उनकी रैकी कर रहे अज्ञात लुटेरों ने बैग में कट मारकर रुपये गायब कर दिए। जब किसान बैंक के अंदर पहुँचा तो उसका बेग नीचे से कटा हुआ था। इसके बाद किसान ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा और थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरा देख कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि जय प्रकाश गौर अपने खाते में पैसे जमा करने आए थे अज्ञात लोगों ने उनके बैग से 1 लाख रुपये गायब कर दिए। उनके द्वारा थाने में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस जल्द ही लुटेरों को पकड़ लेने की बात कह रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews