पुलिस ने जप्त की चोरी गई चार मोटरसाइकल

पुलिस ने जप्त की चोरी गई चार मोटरसाइकल

रायसेन। दिनेश यादव।

इंडस्ट्रीज एरिया सतलापुर मैं थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। गिरीश दुबे द्वारा हर अपराध का खुलासा तेजी से किया जा रहा है। सतलापुर पुलिस ने दो मोटरसाइकल चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकल भी बरामद की गई जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

वर्ष 2018 जुलाई माह में फरियादी मिथलेश मिश्रा निवासी इंदिरानगर मंडीदीप द्वारा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी

पुलिस ने जसमन सिंह पुरविया पिता विशाल सिंह पुरविया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना बाड़ी वहीं दूसरे साथी आरोपी महेंद्र कुशवाह पिता गुलाब कुशवाह निवासी ग्राम अमरावत थाना बाड़ी को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल में लाल रंग की हौंडा स्प्लेंडर प्लस क्र. MP38MG1688 जिस पर MP40MC6184 डाले हुए थे वही इसके अलावा टीवीएस अपाचे बिना नंबर प्लेट टीवीएस स्टार सिटी हीरो होंडा स्प्लेंडर आई स्मार्ट चोरी की बाइक बरामद की गई

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

स्टेट बैंक के बाहर लगे कैमरों की जांच पड़ताल पर पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति की फोटो प्राप्त हुई थी उस फोटो के आधार पर सतलापुर पुलिस निरंतर अज्ञात आरोपी की तलाश करती रही पुलिस के विश्वसनीय मुखबिर से फोटो में आरोपी की पहचान करीब डेढ़ वर्ष बाद जसमन सिंह के रूप में की गई पुलिस ने जसमन को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने मोटरसाइकल चोरी का अपना गुनाह कबूल कर लिया साथ ही आरोपी ने बताया की मोटरसाइकल चोरी की घटना में उसके साथ शामिल साथी महेंद्र कुशवाहा भी रहा है जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रायसेन पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला के निर्देश एवं औबेदुल्लागंज एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सतलापुर थाना प्रभारी गिरीश दुबे व उनकी टीम के सदस्य एएसआई बीवी तिवारी प्रधान आरक्षक, जयप्रकाश आरक्षक ओमप्रकाश आरक्षक अजय सिंह द्वारा दोनों चोरों से लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की चोरी गई बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews