यहां मंदिर से दानपेटी और मुकुट चुराया तो पुलिस ने निकाला चोरों का जुलूस

यहां मंदिर से दानपेटी और मुकुट चुराया तो पुलिस ने निकाला चोरों का जुलूस

भिण्ड, गणेश भारद्वाज

जिले के गोहद कस्बे में शनिवार – रविवार की रात 1 बजे के आसपास दो चोर राम जानकी मंदिर भानु की घटिया के अंदर से दान पेटी एवं सोने चांदी के भगवान के आभूषण सहित एक मूर्ति भी उठा कर ले गए. जिसके बाद जब दान पेटी को तोड रहे थे तो उसकी आवाज राहगीरों ने सुनी और उसने मोहल्ले वालों को सचेत किया। मोहल्ले वालों की मदद से रात में गश्त कर रहे पुलिस ने आरोपी नरेंद्र रावत और भान सिंह निवासी खरका थाना अटेर को पकड़ लिया है।

जब आरोपियों से पूछताछ कि गई तो उसने सारी घटना तुरंत बताई। सूचना पाते ही उपनिरीक्षक नागेंद्र शर्मा अपने आरक्षको के साथ में बैसली नदी मौके पर पहुंचकर दान पेटी को जब्त किया और उसी दान पेटी को चोरों के सर पर रखकर बाजार के प्रमुख मार्गों से जुलुश निकाला।

दानपेटी का वजन करीब 40 किलो है, साथ ही दोनों चोरों के पास से मंदिर का चोरी किया हुआ भी सामान जब्त किया गया, जिसमें फरियादी के अनुसार चोरी लगभग एक लाख से अधिक की बताई जा रही है। दो मुकुट चांदी के, पीतल का सिंहासन, ठाकुर जी की मूर्ति, एक दान पेटी चोरी हो गई थी, जो आरोपियों को पकड़कर जब्त की गई है ।
थाना प्रभारी महेंद्र धाकड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर मैने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews