भोजपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा

भोजपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा

रायसेन।दिनेश यादव।

रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर ऐतिहासिक शिव मंदिर भोजपुर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भोजपुर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता है। जिसमें दिल्ली मुंबई सहित मध्यप्रदेश के कई जाने-माने गायक गायिका कलाकार पहुंचते हैं।

इस वर्ष भी दो दिवसीय भोजपुर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके दूसरे दिन समापन में मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा पहुंचे इस दौरान मंत्री शर्मा ने भोजपुर महोत्सव कार्यक्रम की सराहना की साथ ही जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में संस्कृति विभाग बहुत अच्छा काम कर रहा है। जिसने किशोर कुमार एवं लता मंगेशकर जैसे अवार्ड दिए हैं। मंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं संस्कृति मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने ऐसा कार्यक्रम आयोजित कराया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews