दुखद हादसा: एक-एक कर तीन भाई कुएं में उतरे, तीनों की मौत

दुखद हादसा: एक-एक कर तीन भाई कुएं में उतरे, तीनों की मौत

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना हो गई। कुएं में उतरे तीन भाइयों की जहरीली गैस के रिसाव के कारण मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना रायसेन जिले के देवरी क्षेत्र की है। जहां एक गांव में एक ही परिवार के तीन भाईयों की कुएं में उतारने के बाद मौत हो गई। तीनों के शवों को तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि मृतकों में दो सगे और एक चचेरा भाई शामिल है। सबसे पहले जगदीश कुशवाहा (36) कुएं में नीचे उतर गया। थोड़ी देर हुई और जगदीश बाहर नहीं निकला तो दूसरा भाई ब्रजेश कुशवाहा (34) भी नीचे उतर गया और जहरीली गैस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दोनों बाहर नहीं आए आए तो तीसरा चचेरा भाई प्रीतम कुशवाहा (23) भी गया और कुएं में उतर गया। उतरने के बाद वह भी बाहर नहीं निकल पाया और जहरीली गैस से उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कुएं में पक्षी गिर गया था जिसे निकालने यह तीन भाई कुएं में उतरे और काल के गाल में समा गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews