रायसेन में मूसलाधार बारिश से NH12 सहित कई मार्गों का संपर्क टूटा, नदी-नाले उफान पर

रायसेन में मूसलाधार बारिश से NH12 सहित कई मार्गों का संपर्क टूटा, नदी-नाले उफान पर

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट

रायसेन जिले में मूसलाधार बारिश (rain) का दौर जारी है और मुख्यालय सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इस कारण कई मार्गों का सड़क संपर्क (road connectivity) टूट गया है। सागर से भोपाल जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। बेगमगंज की परासरी और गैरतगंज की कउला नदी उफान पर है और दोनों नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सिलवानी से जाने बाला उदयपुरा गाडरवारा मार्ग भी बंद हो गया है, तेंदोनी नदी उफान पर पुल के ऊपर से पानी बह हा है।

मूसलाधार बारिश के कारण NH12 भोपाल जबलपुर मार्ग बंद हो गया है। बरेली की वारना नदी उफान पर है और पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। तेज बारिश को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क व सावधान रहें। नदी नाले उफान पर रहने के दौरान ना कोई लापरवाही न बरतें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews