ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर पर पलटा ट्रक, 2 घायल, टला बड़ा हादसा

ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर पर पलटा ट्रक, 2 घायल, टला बड़ा हादसा

Raisen Road Accident: रायसेन में एक भीषण सड़क हादसा होने से बच गया। यहां पर एक ओवरलोडेड ट्रक का संतुलन ओवरटेक करने के दौरान बिगड़ गया और वह धान से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर पलटी खा गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर ही पलट गई और किसानों को मामूली चोट आई है। घटना में धान सड़क पर बिखर गई।

यह घटना रायसेन के सांची मार्ग पर हुई। सांची की ओर से दो धान से भरे ट्रैक्टर आ रहे थे। इसी रास्ते से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और ट्रैक्टर ट्रॉली पर पलट गया। पलटते ही दोनों के साथ उछलकर दूर गिर गए और ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया और पूरी धान सड़क पर तितर-बितर हो गई।

हादसे को लेकर किसानों का कहना है कि हम रायसेन कृषि उपज मंडी से अपनी धान लेकर आ रहे थे। अभी ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और हमारी गाड़ी पर पलटी खा गया। हादसे में हमें थोड़ी चोट आई है और धान का नुकसान हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews