शराबंदी को लेकर उमा भारती ने अपनी ही सरकार पर एक बार फिर साधा निशाना, जानें क्या है कहा

शराबंदी को लेकर उमा भारती ने अपनी ही सरकार पर एक बार फिर साधा निशाना, जानें क्या है कहा

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former CM Uma Bharti) अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं वह समय-समय पर शराब को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं, नवरात्रि के मौके पर रायसेन (Raisen) पहुंची पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर से शराब पर सवाल उठाया उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए।

यह भी पढ़े… यहां पढ़िए 30 सितंबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

आगे उन्होंने कहा वहीं मंदिर स्कूल, रहवासी क्षेत्रों से शराब की दुकानें दूर होना चाहिए इसके अलावा बिठाकर शराब पिलाने वाले अहाते भी बंद होने चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की शराब नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि आने बाले समय मार्च 2023 में नई शराब नीति पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व सीएम उमा भारती के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”755606701″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews