युवक से मारपीट, नहीं हुई एफआईआर, बीजेपी नेत्री के बेटे पर आरोप

युवक से मारपीट, नहीं हुई एफआईआर, बीजेपी नेत्री के बेटे पर आरोप

रायसेन, डेक्स रिपोर्ट| रायसेन जिले के सांची में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है| पीड़ित युवक लगातार तीन दिनों से पुलिस के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है| युवक ने मारपीट का आरोप बीजेपी नेत्री रचना नीलू जैन के बेटे पर लगाया है|

आकाश कुशवाहा का कहना है कि वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था उसी वक्त एक कार चालक ने उसको कट मारा और बाद में उससे मारपीट की| साथ ही 5 हजार रुपए भी छीन लिए| इसके बाद पीड़ित युवक ने सांची थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक मदद की गुहार लगाई| लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई |

बता दें कि मारपीट करने वाला युवक अखिल जैन अक्कू बीजेपी नेत्री रचना नीलू जैन का बेटा बताया जा रहा है| वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे| मारपीट करने वाला युवक होटल जैन श्री संचालक का बेटा है | जिसकी होटल में अनैतिक काम भी चलते हैं | वहीं इस मामले में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद अब थाना प्रभारी एम एल भाटी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है| अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews