रायसेन की जनता दोबारा नहीं करेगी गलती, भाजपा की होगी जीत : कार्तिकेय चौहान

रायसेन की जनता दोबारा नहीं करेगी गलती, भाजपा की होगी जीत : कार्तिकेय चौहान

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हैं। रायसेन जिले की सांची सीट पर भी चुनाव होना है, जहां से बीजेपी के संभावित उम्मीदवार प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी मैदान में होंगे। जिला मुख्यालय पर भाजपा युवा सम्मेलन और बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान सहित हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए अभिलाष पांडे ने कहा की कमलनाथ ने बेरोजगारों को भत्ता देने का झूठ बोला पढ़े-लिखे बेरोजगारों से बकरी और ढोर चरवाने की बात की गई थी। वही सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गद्दारी तो 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता से कांग्रेस ने झूट बोलकर ।की इसलिए पिछले चुनाव में सांची की जनता ने जो गलती की है, अब वह नहीं करेगी। यहां से भाजपा की जीत होगी साथ ही प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव जीतेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews