IPS Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, एडीजी से आईजी तक नई तैनाती

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इस सूची में अतिरिक्त महानिदेशक से लेकर उप महानिरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
IPS Transfer 2026

राजस्थान के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने सोमवार देर रात (23 फरवरी 2026) 21 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची में एडीजी,आईजी और रेंज स्तर के बड़े बदलाव शामिल हैं। जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट के साथ जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा रेंज में भी आईजी बदले गए हैं।

राजस्थान आईपीएस तबादला सूची

  • ​एसओजी (SOG) के आईजी शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  • ​जोधपुर के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का नया आईजी (IG) बनाया गया है।

​ADG स्तर के महत्वपूर्ण बदलाव

  • ​प्रफुल्ल कुमार:  पदोन्नत कर एडीजी इंटेलिजेंस (खुफिया विभाग)
  • ​डॉ. हवा सिंह घुमारिया: पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एडीजी
  • ​बिपिन कुमार पाण्डेय:  एडीजी क्राइम
  • ​एच. जी. राघवेन्द्र सुहासा: पदोन्नति के बाद एडीजी ट्रेनिंग

इन आईपीएस को भी मिली नई जिम्मेदारी

  1. सत्येंद्र सिंह को जोधपुर रेंज का आईजी
  2. ​राजेंद्र गोयल को पदोन्नत कर कोटा आईजी
  3. बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा को आईजी, राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) जयपुर
  4. ओम प्रकाश-2 को आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज
  5. ​अजय पाल लांबा को आईजी, एसओजी (जयपुर)
  6. ​राजेश सिंह को आईजी एटीएस जयपुर
  7. आईजी विकास कुमार से एटीएस की जिम्मेदारी वापस लेकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
  8. राजेश मीणा को आईजी होमगार्ड जयपुर
  9. एस परिमला को आईजी एसीबी
  10. प्रीति चंद्रा को आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर
  11. हरेंद्र कुमार महावर को आईजी सीआईडी-सीबी जयपुर
  12. जेडीए के डीआईजी राहुल कोटकी को आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय
  13. कालूराम रावत को आईजी सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर नियुक्त किया गया है।
  14. आईजी एससीआरबी जयपुर सत्येंद्र कुमार को राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन (RITI) जयपुर का सीईओ बनाया गया है।

Rajasthan IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews