MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

TRANSFER NEWS: प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan IAS-RAS Transfer : राजस्थान कार्मिक विभाग ने 6 आईएएस और 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इसमें आईएएस प्रज्ञा केवलरमानी और खजान सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2026

राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा 21 अगस्त 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 3 आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात ये है कि यह तबादले निकाय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद किए गए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी तबादला सूची

  • आईएएस कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी- आयुक्त, TAD, उदयपुर एवं आयुक्त देवस्थान विभाग, उदयपुर।
  • आईएएस एस. गुईटे-विशेषाधिकारी, सेंटर फॉर गुड गवर्नेस, HCM रीपा, जयपुर।
  • आईएएस अविचल चतुर्वेदी- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय, जयपुर
  • आईएएस खजान सिंह- संभागीय आयुक्त, उदयपुर
  • आईएएस सोहन लाल- संयुक्त शासन सचिव, कृषि (ग्रुप-2) विभाग, जयपुर
  • आईएएस दिव्यांश सिंह- संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा विभाग, जयपुर

राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी तबादला सूची

  • RAS राजलक्ष्मी गहलोत- अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू.अ.), चित्तौड़गढ़
  • RAS जगत राजेश्वर- उप सचिव, राजस्थान राज्य महिला आयोग
  • RAS जयपाल सिंह राठौड़- उपखंड अधिकारी, ब्यावर
  • RAS कार्तिकेय मीणा- उपखंड अधिकारी, अकलेरा
  • RAS पूजा मीणा- उपखंड अधिकारी, भवानीमंडी
  • RAS सुनिता यादव (तृतीय)- उपखंड अधिकारी, नोहर
  • RAS बनवारी लाल बैरवा- सहायक कलेक्टर, भादरा

बता दें कि 19 अगस्त 2026 को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, इसी के साथ संबंधित निकायों में आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है। इस बार प्रदेश के कुल 309 निकायों में 2 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को तथा दूसरे चरण का 11 सितंबर को होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना दोनों 21 सितंबर को होगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
TRANSFER NEWS: प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट - MP Breaking News