मुस्लिम उम्मीदवारों को लेकर अशोक गहलोत का BJP पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र पर हो रही चोट’

जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। दरअसल उन्होंने मुस्लिम उम्मीदवारों, लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और विपक्षी एकजुटता जैसे मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी है।
मुस्लिम उम्मीदवारों को लेकर अशोक गहलोत का BJP पर हमला, बोले- 'लोकतंत्र पर हो रही चोट'

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। दरअसल मौलाना अबुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा है कि लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देती।

दरअसल कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद इमरान मसूद, सांसद राहुल कस्वां, विधायक रफीक खान और अमीन कागजी समेत कई नेता मौजूद रहे। अपने संबोधन में गहलोत ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष लगातार अपनी आवाज उठा रहा है और जनता के बीच जाकर संवाद कर रहा है।

भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

वहीं अपने भाषण में अशोक गहलोत ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर सवाल उठाए। दरअसल उन्होंने कहा कि देश में धर्म और राजनीति को लेकर जिस तरह की बहस चल रही है, वह चिंता का विषय है। गहलोत ने दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कई मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई का भी जिक्र किया और कहा कि अदालतों की टिप्पणियों के बावजूद ऐसे मामलों पर बहस जारी है।

सभी संस्थाओं की निष्पक्ष भूमिका जरूरी: अशोक गहलोत

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से जुड़े कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी संस्थाओं की निष्पक्ष भूमिका जरूरी है। गहलोत ने अपने संबोधन में इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी जिक्र किया और कहा कि देश को संविधान की मूल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

राहुल गांधी के बारे में क्या बोले अशोक गहलोत?

दरअसल कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गतिविधियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं। गहलोत ने बताया कि 17 जून को राहुल गांधी राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात करेंगे, जहां शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews