राजस्थान में बड़ा हादसा! बीजेपी विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी का एक्सीडेंट, खुद दिया हेल्थ अपडेट

राजस्थान में बड़ा हादसा! बीजेपी विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी का एक्सीडेंट, खुद दिया हेल्थ अपडेट

राजस्थान के राजसमंद से बीजेपी विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर अम्बेरी के पास उनकी गाड़ी को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की पसली टूट गई, जबकि उनके पीए और ड्राइवर भी घायल हुए। सभी का इलाज उदयपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 1 बजे उदयपुर के अम्बेरी इलाके में हुआ। विधायक की गाड़ी राजसमंद से लौट रही थी, तभी गुजरात में रजिस्टर्ड एक कार ने कट पर मुड़ते समय टक्कर मार दी।


विधायक और उनके स्टाफ की स्थिति

पुलिस ने बताया कि विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है। उनके पीए जय और ड्राइवर धर्मेंद्र भी घायल हैं। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


गुजरात की गाड़ी से जुड़े लोग हिरासत में

टक्कर मारने वाली गाड़ी में चार लोग सवार थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।


विधायक का संदेश

सोशल मीडिया पर दीप्ति किरण माहेश्वरी ने लिखा, “मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है, कृपया मिलने का कष्ट न करें। जल्द ही स्वस्थ होकर आप सबसे मिलूंगी।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews