SIR का काम पूरा तो मनाया जश्न, SDM ने BLO के साथ डीजे पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश के 31,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
Election Commission of India

Election Commission of India SIR

देश के 12 राज्यों में इन दिनों मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है, इस दौरान कई जगहों पर काम के दबाव के चलते BLO की मौत के मामले भी सामने आए लेकिन कई जगहों से अब एक नई तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। जिन विधानसभा में एसआईआर का काम पूरा हो रहा है उन बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है, हवाई यात्रा कराई जा रही है परिवार एक साथ डिनर पर भेजा जा रहा है

इसी क्रम में राजस्थान से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जिन जिलों में SIR का काम पूरा हो रहा है, वहां अफसर से लेकर BLO तक जश्न में डूबे हुए हैं। इन्हीं जश्न में से राजधानी जयपुर की चौमूं विधानसभा का वायरल हो रहा है। जहां SIR का काम पूरा होने पर SDM दिलीप सिंह राठौड़ ने सभी BLO के साथ डीजे पर जमकर डांस किया।

दरअसल जयपुर जिले की चौमूं विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा कर लिया है अर्थात शत प्रतिशत काम पूरा हो गया। बता दें एसआईआर के काम को लेकर BLO पर भारी दबाव था, उन्हें हर रोज कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा था। डेडलाइन में काम पूरा करने के दबाव में उन्हें 12 से 15 घंटे तक काम करना पड़ रहा था। अब जब काम पूरा हो गया तो BLO राहत की सांस ले रहे हैं और ख़ुशी मना रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के मुताबिक प्रदेश में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 33 लाख से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर अपलोड किए जा चुके हैं। यह निर्धारित अवधि से पूर्व ही 97.5 प्रतिशत उपलब्धि है, जो तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है।

24 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश के 31,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। 24 विधानसभा क्षेत्रों में भी 100 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले BLO एवं शानदार  प्रदर्शन करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के बाद अब प्रदेश में अब तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर्स का सम्मान किया जा रहा है।

92.5 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी 

महाजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि समय पर गणना प्रपत्र भरकर अनिवार्य रूप से जमा कराएं। प्रदेश में अभी तक 92.5 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। यदि किसी कारणवश मैपिंग संभव नहीं हो पाती है, तब भी गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं। केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम 16 दिसंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे, जिन्होंने समय पर अपने प्रपत्र जमा करवाए हैं।

https://twitter.com/thedesertfire/status/1995691186976374998

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews