पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने रेहड़ी चलाकर चाय बनाई और…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने रेहड़ी चलाकर चाय बनाई और…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा स्वच्छता पर जोर देते रहे हैं और यह केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर कोई अपने आसपास सफाई का ध्यान रखे, ताकि देश का स्वच्छ भारत अभियान सफल हो और सभी जगह साफ-सुथरे माहौल का अनुभव हो।

स्वच्छता पर जोर और जागरूकता

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि गांव-शहर, पर्यटन स्थल और मोहल्लों को साफ-सुथरा रखना है। उन्होंने बताया कि साफ-सुथरी जगह न केवल नागरिकों को गर्व महसूस कराएगी, बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी अच्छा अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।

कार्यक्रम में आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पूरे राजस्थान में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जैसे रक्तदान, गौ-सेवा, सफाई अभियान आदि। सीएम ने इन सभी गतिविधियों को सराहा और लोगों से आग्रह किया कि वे सेवा पखवाड़े के संदेश को आगे बढ़ाएं।

अनोखा अंदाज: चाय बनाकर पिलाई

कार्यक्रम समाप्ति के बाद सीएम भजनलाल शर्मा सड़क किनारे चाय की थड़ी देखकर गाड़ी रोक दी। उन्होंने वहां खुद चाय बनाई और उपस्थित कार्यकर्ताओं को पिलाई। मुख्यमंत्री के इस कदम ने आम लोगों और कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि सेवा केवल बड़ी-बड़ी चीजों तक सीमित नहीं होती, छोटी-छोटी चीजें भी लोगों के दिल को छूती हैं। इस पहल ने सीएम का एक नया और सादा अंदाज दिखाया, जिसे सोशल मीडिया पर भी सराहा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews