जन्मदिन पर सीएम भजनलाल ने गायों को खिलाया चारा और गुड़, गणेश मंदिर में की पूजा, PM Modi ने दी शुभकामनायें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्षों का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
CM Bhajanlal Gau Pooja Gaushala

CM Bhajanlal Gau Pooja Gaushala

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन है, आज ही के दिन दो वर्ष पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, यानि उनकी सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस विशेष अवसर पर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनायें दी है वहीं मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत गणेश मंदिर में पूजा अर्चना और गौशाला में गौसेवा से की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्मदिन और राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला में सोमवार को गोसेवा की। उन्होंने सपत्नीक गायों की पूजा अर्चना कर गुड़ एवं चारा खिलाया। उन्होंने इस अवसर पर हवन में आहुति भी दी। उन्होंने कहा कि गोसेवा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है तथा राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

रक्तदान शिविर को देखा , प्रोत्साहित किया 

मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। साथ ही उन्होंने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

गणेश मंदिर और गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा 

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल सपत्नीक जयपुर स्थित परम पूज्य श्री मोती डूँगरी गणेश जी महाराज के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री जयपुर स्थित आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। भगवान से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

PM Modi ने दी शुभकामनायें 

जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू, हरदीप पुरी , ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत,गिरिराज सिंह,  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनायें और बधाई दी है। सीएम भजनलाल ने सभी का आभार जताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews