सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हुई बढ़ोतरी, 91 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा लाभ, फरवरी से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

Rajasthan Social Security Pension: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली मासिक राशि को 1,250 से बढ़ाकर 1,300 रुपये कर दिया है। यह वृद्धि राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों के तहत की गई है, जो हर साल पेंशन में 15% की स्वतः वृद्धि सुनिश्चित करता है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हुई बढ़ोतरी, 91 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा लाभ, फरवरी से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

राजस्थान के पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए मासिक पेंशन राशि में इजाफा किया है। इसके तहत पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया गया है। बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

दरअसल, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 से बढ़ाकर 1300 कर दी गई है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

फरवरी से देय होगी बढ़ी हुई राशि

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए यह निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा।गहलोत ने बताया कि बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि में यह बढ़ोतरी सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करेगी तथा लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

​किसे मिलेगी बढ़ी पेंशन

इसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा या एकल नारी पेंशन, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन और लघु एवं सीमांत कृषक सम्मान पेंशन पाने वाले सभी पात्र नागरिक शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews