राजस्थान मौसम पर अपडेट, जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, मानसून की दस्तक जल्द, आज कई जिलों में अलर्ट

Rajasthan weather: अगले चार दिनों के दौरान कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 2 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की प्रबल संभावना है।
rajathan weather

मानसून की दस्तक से पहले राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय है। सोमवार को  जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा। आज 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक बारिश अरनोद (प्रतापगढ़) में 94.0 मिमी दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कोटा, उदयपुर संभाग कुछ भागों में आगामी 3-4 दिनों के दौरान तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रह सकता है। जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 2 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 3 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

कब होगी राजस्थान में मानसून की एंट्री?

वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ भागों से होकर गुजर रही है। आगामी 3-4 दिनों में गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है, ऐसे में संभावना है कि जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में पहुंचने की सामान्य तिथि 25 से 26 जून के आसपास होती है।इधर, 2 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।

सोमवार को कहां-कहां होगी बारिश?

अजमेर, बांसवाड़ा, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, करौली, सिरोही, टोंक, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं,, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, उदयपुर, पाली, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ मे मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews