Hindi News

सीएम भजनलाल ने भारत अमेरिका ट्रेड डील के लिए जताया PM Modi का आभार, कहा यह राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा

Written by:Atul Saxena
Published:
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश और विशेषकर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है।
सीएम भजनलाल ने भारत अमेरिका ट्रेड डील के लिए जताया PM Modi का आभार, कहा यह राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐतिहासिक बताया है उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह समझौता भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।सीएम भजनलाल ने  ट्रेड डील को राजस्थान की प्रगति के नए द्वार खोलने वाला भी बताया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा- भारत-अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता आपसी विश्वास, साझा प्राथमिकताओं और दूरदर्शी आर्थिक सोच का सशक्त उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में यह समझौता भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी

सीएम ने कहा कि इस समझौते से मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी और भारतीय उत्पादों, MSMEs, किसानों व युवाओं के साथ-साथ अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों को भी व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश और विशेषकर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है।

राजस्थान के लिए बहुत फायदेमंद 

मुख्यमंत्री ने कहा अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे हमारे निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे, जिससे निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने राजस्थानवासियों की ओर से इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !