
Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आईएएस-आईपीएस और आरएएस के बाद राज्य की भजनलाल सरकार ने आज मंगलवार को फिर 5 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। खास बात ये है कि ये सभी अधिकारी हाल ही में आईपीएस सेवा में पदोन्नत हुए है और सभी 2016 बैच से हैं। इन्हें राज्य के अलग-अलग जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राजस्थान आईपीएस अफसर तबादले
- पीयूष दीक्षित (2016) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, जयपुर
- विशनाराम (2016) को पुलिस अधीक्षक-I, CID CB, जयपुर ।
- पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (2016) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जयपुर में पुलिस अधीक्षक-II ।
- कमल शेखावत (2016) को जयपुर में पुलिस अधीक्षक, सतर्कता
- अवनीश कुमार शर्मा (2016) द्वितीय बटालियन, RAC कोटा का कमाण्डेन्ट
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

