Hindi News

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई, मिल्क फूड फैक्ट्री पर देर रात छापा, फैक्ट्री सील

Written by:Neha Sharma
Published:
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। रविवार देर रात उन्होंने दौसा-भरतपुर जिले की सीमा पर स्थित महवा में दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर अचानक छापेमारी की।
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई, मिल्क फूड फैक्ट्री पर देर रात छापा, फैक्ट्री सील

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आएरविवार देर रात उन्होंने दौसा-भरतपुर जिले की सीमा पर स्थित महवा में दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर अचानक छापेमारी कीरात करीब सवा 11 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई तड़के 2:30 बजे तक चलीछापे के दौरान फैक्ट्री में दूध और घी उत्पादों के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईंयह कार्रवाई मंत्री की हालिया सख्त छवियों की एक और कड़ी मानी जा रही है

किरोड़ी लाल मीणा की बड़ी कार्रवाई

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर से पाम ऑयल के कई ड्रम और संदिग्ध उत्पाद बरामद किए गएप्रारंभिक जांच में पाया गया कि फैक्ट्री में घी, मावा और दूध उत्पादों के निर्माण में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा थामौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संदिग्ध उत्पादों के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजाजांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

कार्रवाई के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौजूद थींमंत्री मीणा ने कहा, “यह सिर्फ खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन नहीं है, बल्कि मानवीय संवेदना और नैतिक मर्यादाओं का भी अपमान हैआमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हर स्तर पर सख्ती बरतेगी

फैक्ट्री को किया गया सील

दौसा के सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि देर रात की गई कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया हैसोमवार सुबह 10 बजे विस्तृत सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगीउन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने उत्पादन और भंडारण के सभी स्थानों की जांच की है ताकि किसी भी तरह की मिलावट या गड़बड़ी को प्रमाणित किया जा सके

भजनलाल सरकार के कार्यकाल में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की यह लगातार एक और बड़ी छापेमारी हैइससे पहले भी वे राज्य के कई जिलों में खाद, बीज और मिल्क उत्पाद फैक्ट्रियों पर कार्रवाई कर चुके हैंमंत्री मीणा के लगातार निरीक्षणों से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता ने उनकी इस सख्ती का स्वागत किया है

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews