डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के घर ‘आधी रात’ को हुई मंत्रियों की डिनर पार्टी! भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर स्थित आवास पर मंत्रियों के लिए रात्रिभोज आयोजित किया। सीएम भजनलाल समेत कैबिनेट के कई सदस्य शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाना था। परिवार ने खुद की मेजबानी।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के घर ‘आधी रात’ को हुई मंत्रियों की डिनर पार्टी! भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार रात अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास (384) पर एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य सरकार, सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल को मजबूत करना था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य इस अवसर पर शामिल हुए। घर के माहौल में सभी मंत्रीगण एक-दूसरे से खुलकर संवाद करते नजर आए।

बैरवा परिवार ने खुद संभाली मेजबानी

इस रात्रिभोज को विशेष बनाने के लिए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और उनकी पत्नी नारायणी देवी ने खुद भोजन और व्यवस्था पर ध्यान दिया। उनके बेटे चिन्मय, बेटी पूजा और दामाद ने भी मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। यह पारिवारिक माहौल सभी मेहमानों को भाया और एक आत्मीय मिलन जैसा अनुभव हुआ।

कौन-कौन रहे मौजूद

इस रात्रिभोज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दिया कुमारी, कन्हैया लाल चौधरी, जोराराम कुमावत, जोगेश्वर गर्ग, मदन दिलावर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी इंचार्ज राधा मोहन दास अग्रवाल, सुमित गोदारा, किरोड़ी लाल मीणा, सुरेश रावत, ओटाराम देवासी और जयपुर सांसद मंजू शर्मा मौजूद रहे। सभी नेता आपस में सहज माहौल में चर्चा करते नजर आए।

हर महीने ऐसे आयोजन की योजना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आयोजन की सराहना की और सुझाव दिया कि ऐसा स्नेह भोज हर महीने आयोजित किया जाना चाहिए। इसमें मंत्रियों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जाए, ताकि आपसी संवाद बना रहे और टीम भावना मजबूत हो। इससे शासन प्रशासन में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ेगा।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

प्रेमचंद बैरवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर रात्रिभोज की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह आत्मीय मिलन न केवल पारस्परिक सौहार्द का प्रतीक है, बल्कि एकजुट, समर्पित और दृढ़ संकल्पित नेतृत्व की मिसाल भी है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews