NEET पेपर लीक मामले को लेकर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, BJP दफ्तर का घेराव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा भाजपा तानाशाही कर रही है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं। ये लोग पेपर लीक माफियाओं को बचाने का काम कर रहे हैं।
Rajasthan Congress protests over NEET paper leak

Rajasthan Congress protests over NEET paper leak

नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला शांत नहीं हो रहा है सीबीआई पूरे मामले की जाँच कर रही है, मुख्य सरगना लातूर की आरसीसी कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार हो चुका है अन्य आरोपी भी सलाखों के पीछे हैं लेकिन कांग्रेस अभी भी आक्रोशित है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया , सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाद्धिकारी और कार्यकर्ता पीसीसी दफ्तर से नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले , प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया हुआ था सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गए थे।

प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार  

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोकने के लिए बैरीकेडिंग की जिसे तोड़ने का प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ता करने लगे जिसे देखते हुए पहले उन्हें रुकने की चेतावनी दी गई लेकिन जब वे नहीं माने तो वाटर कैनन से उनके ऊपर पानी की तेज बौछार की गई, कांग्रेसियों का गुस्सा इतना तेज था कि वे फिर भी प्रदर्शन से पीछे नहीं हटे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेकर रहेंगे : डोटासरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2024 में राहुल गांधी ने  लोकसभा में कहा था कि NEET का पेपर चोरी हो रहा है, लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, सरकार चर्चा कराए। लेकिन इन्होंने चर्चा नहीं कराई क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में बैठे हुए लोग चोर थे। ये अब स्पष्ट हो गया है, इस्तीफा लेकर रहेंगे।

पेपर लीक माफिया को बचाने का काम कर सरकार : नेता प्रतिपक्ष 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा भाजपा तानाशाही कर रही है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं। यहां के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा  मोदी सरकार में 100 के आसपास पेपर लीक हो चुके हैं। BJP के पदाधिकारी इसमें शामिल पाए गए हैं, ये लोग पेपर लीक माफियाओं को बचाने का काम कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews