राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले बारिश-आंधी का दौर, शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। आंधी और बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
rajathan weather

राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो हैं, जिससे प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर में 75 मिमी दर्ज की गई, जिससे सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा।

गुरुवार (4 जून 2026) को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और बाड़मेर में भी तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहा। 

शुक्रवार (5 जून 2026) को सवाई माधोपुर, करौली, बांसवाड़ा, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, सलूम्बर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, ब्यावर तथा राजसमंद तथा प्रतापगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 किमी/घंटा तक रह सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है। तत्पश्चात पूर्वी राजस्थान में छटपुट स्थानों पर मध्यम दर्जे का मेघगर्जन, हल्की बारिश की संभावना है।

आंधी बारिश की गतिविधियों में 8 जून से कमी होने की प्रबल संभावना है। साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

राजस्थान में कब दस्तक देगा मानसून?

दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 दिन की देरी से 4 जून 2026 को केरल पहुंच चुका है। केरल पहुंचने के बाद मानसून को राजस्थान की सीमाओं में प्रवेश करने में आमतौर पर 20 से 25 दिन का समय लगता है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि मानसून दक्षिणी छोर बांसवाड़ा और उदयपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल कर सकता है। इसके बाद यह कोटा, बारां और झालावाड़ होते हुए जून के आखिरी दिनों या जुलाई के पहले हफ्ते तक राजधानी जयपुर और मध्यवर्ती जिलों को कवर करेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews