बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन की तैयारियां पूरी, सुरक्षा में ढाई हजार जवानों की रहेगी तैनाती, VIP दर्शन बंद

बाबा खाटूश्याम का जन्मदिन शनिवार 1 नवंबर को मनाया जाना है। इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए लाखों लोगों के आने का अनुमान है। नगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। VIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले ही छूट पाएंगे।
Baba Khatushyam

Baba Khatushyam

1 नवंबर देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के दिन बाबा खाटूश्याम (Baba Khatushyam) का जन्मदिन मनाया जाना है। बाबा के जन्मदिन की खास तैयारियां की गई हैं। सीकर में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए लाखों लोगों के आने का अनुमान है। नगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। 2600 पुलिसकर्मी, 900 होमगार्ड और 1200 निजी गार्ड की तैनाती रहेगी।

बता दें कि भीड़ को देखते हुए पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इस दौरान VIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले ही छूट पाएंगे। पूरे क्षेत्र को प्रशासन की ओर से 7 सेक्टर और पुलिस की ओर से 13 सेक्टर में बांटा गया है। मंदिर प्रशासन ने 230 CCTV कैमरे लगाए हैं और कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के पार्किंग की मंदिर परिसर से दूर व्यवस्था की गई है। इससे ट्राफिक व्यवस्था को कंट्रोल में किया जा सके।

विशेष फूलों से सजाया गया मंदिर

बता दें कि बाबा के जन्मोत्सव पर उनकी विशेष पूजा होती है और उन्हें विशेष भोग लगाया जाता है। मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया है। 20 कारीगर कई दिनों से सजावट में लगे रहे। बाबा के जन्मदिन पर जन्मोत्व के पहले से ही श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन के अलावा पुलिस और प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए जाते हैं।

24 घंटे खुले रहेंगे पट

सीकर में मंदिर पहुंचने के लिए कई साधन उपलब्ध हैं। रेलवे और रोडवेज की ओर से अतिरिक्त ट्रेन और बस सेवा शुरू की गई है। मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे। भक्त ढोल नगाड़े और ध्वज के साथ बड़ी संख्या में खाटू पहुंच रहे हैं और शहर भक्तिमय माहौल में डूबा है। साथ की दिग्गज कलाकार अपने सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews