Rajasthan Board Exams 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं , जानें कब होंगे 9वीं-11वीं के एग्जाम

राजस्थान बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं की तारीखें का ऐलान कर दिया है। इस बार 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले होंगी और 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं उसके बाद आयोजित की जाएंगी।
mp board exam

demo pic

Rajasthan Board Exams 2026 : राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026 में होने वाली 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान बोर्ड ने यह जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है, हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकेंगे।पिछले साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं।

फरवरी मार्च में होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

  • राजस्थान बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल के मुताबिक, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 25 मार्च तक होगी। इसके अलावा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च तक होगी।
  • हालांकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी नहीं किया है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

बता दें राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Rajasthan Board Date Sheet 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

  • उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
  • पहले आप आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, “आरबीएसई डेट शीट 2026” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • “आरबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट 2026” या “आरबीएसई कक्षा 12वीं डेट शीट 2026” चुनें।
  • विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एक नये पृष्ठ पर दिखाई देगा। डेटशीट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews