भजन लाल सरकार के 2 साल पूरे, हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BJP सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर RUHS हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित स्टेट लेवल हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया। ये कैंप 31 मार्च तक पूरे राज्य में चलेंगे।
भजन लाल सरकार के 2 साल पूरे, हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने BJP सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर RUHS हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने हेल्थ इन राजस्थान पॉलिसी और हेल्थ कैंप को भी लॉन्च किया। ये कैंप 31 मार्च तक पूरे राज्य में चलेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं अन्य दिग्गज नेता, अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।

कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री भजनलाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और कांग्रेस के पिछले पांच साल के शासनकाल के दौरान हुए कार्यों की तुलना भी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि अगर किसी पार्टी ने राज्य और देश में भ्रष्टाचार की आदत डाली है तो वह कांग्रेस है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने कहा है कि चाहे कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, लूट और झूठ का यह खेल नहीं चलने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक-दो लोग तो केवल बोलते ही बोलते हैं। कुछ ऐसे हैं जिनके पास कहने को तो कुछ नहीं होता, फिर भी केवल ट्वीट करते रहते हैं। लेकिन मैदान में आने और काम करने की सच्चाई और इच्छा रखने वालों को किसी का डर नहीं होता। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगी और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सीएम ने कार्यक्रम में जनता से भी अपील की कि वे काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर ध्यान दें और केवल काम करने वाली सरकार को ही समर्थन दें। वहीं इस दौरान आयोजित आरोग्य शिविर में राज्यभर से आए लोग स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाते नजर आए।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews