Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज, यहां आसानी से करें डाउनलोड

राजस्थान बोर्ड की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board Result 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी है वह बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार आज खत्म होने वाला है क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से वह अपना रिजल्ट देखकर डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप भी उन्हें छात्रों में से एक है तो जान लीजिए कि सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी कर लिया जाएगा।

RBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है और डाउनलोड किया जा सकता है।

तीन स्ट्रीम का रिजल्ट होगा जारी

राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। बता देंगे बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च के बीच रखी गई थी।

कैसे करें डाउनलोड

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Rajasthan Board Result 12th Class 2026 की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • जैसे ही लॉगिन डिटेल डालेंगे रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

बिना इंटरनेट के भी होगा डाउनलोड

छात्र और अभिभावक चाहें तो बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 5676750 नंबर पर RJ12 Roll Number टाइप कर के मैसेज भेजना होगा। कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स में रिजल्ट अपने आप आ जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews