राजस्थान डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026: 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और टाई राजस्थान के सहयोग से 'राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026' का आयोजन जयपुर में 4 से 6 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
Rajasthan News

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और टाई राजस्थान के सहयोग से ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026’ का आयोजन जयपुर में 4 से 6 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। समिट की तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस समिट के अंतर्गत 6 जनवरी को ‘राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस’ का भी आयोजन होगा, जो AI के क्षेत्र में राजस्थान के विजन को दर्शाता है।

हमारा प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सुशासन को सुदृढ़ करने, नवाचार को गति देने और नागरिक-केंद्रित समाधान प्रदान करने के दिशा में अग्रसर है। यह समिट नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगा।

प्रौद्योगिकी और सतत विकास पर होगी विशेष चर्चा

सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले इस समिट के वैश्विक मंच पर स्टार्टअप्स, निवेशक, नीति निर्माता, उद्यमी और क्रिएटर्स एक साथ आएंगे, जहां प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों और स्टार्टअप पिच के अलावा हैकाथॉन, कॉमिकॉन, फिल्म फेस्टिवल और राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस जैसे विशेष आयोजन भी होंगे।

समिट में शामिल होंगे दिग्गज नेता

बता दें कि समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और आईटी विभाग के सचिव डॉ. उदय सावंत भी समिट में हिस्सा लेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews