राजस्थान में जल्द शुरू होगा नए 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम, पांच जिलों को जोड़ेगा नया मार्ग

राजस्थान को एक और बड़ा हाईवे तोहफा मिलने जा रहा है। प्रदेश में जल्द ही कोटपूतली से किशनगढ़ तक छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। 181 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे लगभग 6,906 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
राजस्थान में जल्द शुरू होगा नए 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम, पांच जिलों को जोड़ेगा नया मार्ग

राजस्थान को एक और बड़ा हाईवे तोहफा मिलने जा रहा है। प्रदेश में जल्द ही कोटपूतली से किशनगढ़ तक छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। 181 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे लगभग 6,906 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। सूत्रों के मुताबिक, परियोजना का काम अगले महीने यानी दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से जयपुर, सीकर सहित पांच जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

राजस्थान में बनेगा एक और नया 6 लेन एक्सप्रेसवे

यह नया एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद कोटपूतली से किशनगढ़ की 5 घंटे की यात्रा सिर्फ 2 घंटे में पूरी हो सकेगी। सड़क के निर्माण के बाद दिल्ली से जयपुर की यात्रा भी और सुगम हो जाएगी। साथ ही यह एक्सप्रेसवे खाटू श्यामजी, मकराना, नावा, कुचामन सिटी और किशनगढ़ जैसे प्रमुख धार्मिक और औद्योगिक स्थलों को जोड़ेगा। यह परियोजना राजस्थान सरकार के बजट में घोषित 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में से एक है।

यह एक्सप्रेसवे किशनगढ़ के नेशनल हाईवे-48 और 448 से शुरू होकर कोटपूतली के पनियाला नेशनल हाईवे-148बी तक जाएगा। परियोजना में लगभग 1,679 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 100 मीटर और ऊंचाई करीब 15 फीट होगी ताकि वाहनों की सुगम आवाजाही बनी रहे। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने पर वाहनों की औसत गति 150 किमी प्रति घंटा तक हो सकेगी।

लोगों का बचेगा काफी समय

वर्तमान में कोटपूतली से किशनगढ़ पहुंचने के लिए 225 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसमें लगभग 5 घंटे का समय लगता है। नए एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दूरी घटकर 181 किलोमीटर रह जाएगी। यानी यात्रियों को करीब तीन घंटे की बचत होगी। सरकार की ओर से परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है और अब भूमि अधिग्रहण व निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

यह नया एक्सप्रेसवे राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन सिटी, सीकर, जयपुर और अजमेर जिलों से होकर गुजरेगा। मार्ग में किशनगढ़, दूदू, रेनवाल, खाटू श्यामजी, रींगस, कुचामनसिटी, नावां और मकराना जैसे प्रमुख कस्बे शामिल होंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक, धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews