IAS PROMOTION : आईएएस अफसरों को प्रमोशन तोहफा, 4 बने ACS, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan IAS Promotions 2026: राजस्थान सरकार ने आईएएस कैडर में अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर पदोन्नत किया गया है।
ias promotion

नए साल 2026 की शुरुआत राजस्थान के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए सौगात लेकर आई है। राज्य की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को राजस्थान के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।”

राजस्थान आईएएस प्रमोशन लिस्ट

  • आईएएस कैडर में अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर पदोन्नत किया गया है । इन सभी को सुपर टाइम स्केल से चीफ सेक्रेटरी वेतन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है।
  • नवीन जैन और केके पाठक को सचिव से प्रमुख सचिव बनाया गया है।
  • जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी को सिलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल और प्रदीप गवांडे को जूनियर स्केल से चयन वेतनमान में पदोन्नति की गई है।
  • 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी यक्ष चौधरी, प्रीतम कुमार, यशार्थ शेखर, डॉ. अंशु प्रिया, सक्षम गोयल, दिव्यांश सिंह, श्रद्धा गोमे, मोहित कासनिया, भैसारे शुभम अशोक और सोनिका कुमारी को कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति प्रदान की गई है।
  • 2017 बैच के उत्सव कौशल, डॉ. गौरव सैनी, श्वेता चौहान, अवधेश मीणा, देवेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, अक्षय गोदारा, श्रीनिधि बी टी, डॉ. सौम्या झा, डॉ. महेन्द्र खड़गावत को वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नेहा गिरि, विश्व मोहन शर्मा, कन्हैया लाल स्वामी, नलिनी कठोतिया, राजेन्द्र विजय,शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरमानी, महावीर प्रसाद को सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।
  • आलोक रंजन, निकया गोहाएन, अरविन्द कुमार पोसवाल, डॉ. प्रदीप गवांडे, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह,डॉ. रश्मि शर्मा,लक्ष्मी नारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल डॉ. मनीषा अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरूण कुमार पुरोहित, मुकुल शर्मा, अजय सिंह राठौड़ का कनिष्ठ से चयन वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है।

Rajasthan IAS Promotion Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews