‘विज्ञान’ फेल! भाजपा विधायक की ‘अनोखी’ सलाह, ‘बरसाती पानी’ से न ‘शुगर’ होती है न ‘हड्डियों…

‘विज्ञान’ फेल! भाजपा विधायक की ‘अनोखी’ सलाह, ‘बरसाती पानी’ से न ‘शुगर’ होती है न ‘हड्डियों…

राजस्थान में इन दिनों नेताओं के बयान सुर्खियों में हैं। विधानसभा में लगे हिडन कैमरे को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पहले ही चर्चा में थे। अब ओसिया से बीजेपी विधायक भैराराम सियोल का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने बरसाती पानी के फायदे गिनाते हुए कहा कि वे खाना बनाने और पीने में भी बरसाती पानी का इस्तेमाल करते हैं। उनका यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

बरसाती पानी से सेहत ठीक रहती है – विधायक सियोल

एक निजी कार्यक्रम में नहर और बरसाती पानी के फायदे बताते हुए विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि बरसाती पानी पीने से कई फायदे होते हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने घर में खाना बनाने और पीने के पानी में बरसाती पानी का इस्तेमाल करता हूं। इससे न तो शुगर होती है और न हड्डियों की बीमारी। पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।” उनके इस बयान पर लोग हैरान हैं। कई लोग इसे मजाक में ले रहे हैं, जबकि कुछ इसे नेताओं की अजीब सोच बता रहे हैं।

बच्चों और दिमाग के लिए भी फायदेमंद – सियोल का दावा

भाषण में भैराराम सियोल ने यह भी कहा कि बरसाती पानी पीने से बच्चे नहीं होने की बीमारी कम हो जाएगी। साथ ही दिमाग भी ठीक रहेगा। उन्होंने बरसात के पानी को औषधि की तरह बताकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर विधायक जी डॉक्टर कब बन गए। उनकी बातें सुनकर लोग चुटकुले बना रहे हैं और वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भैराराम सियोल की राजनीति और बयानबाजी

भैराराम सियोल ओसियां विधानसभा सीट से 2013 में भी विधायक रह चुके हैं। 2018 में कांग्रेस की टिकट पर दिव्या मदेरणा ने चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। लेकिन 2023 में भैराराम सियोल ने फिर चुनाव जीतकर वापसी की। अक्सर दिव्या मदेरणा और सियोल के बीच बयानबाजी देखने को मिलती है। इस बार बरसाती पानी पर उनका बयान चर्चा में है। लोग कह रहे हैं कि नेताओं को जनता क्या सुनना चाहती है, यह भलीभांति पता होता है। वहीं कुछ लोग उनके बयान को अतिशयोक्ति और हास्यास्पद बता रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews