Rajasthan Police Constable Result 2025 जारी, 30 नवंबर से फिजिकल टेस्ट, जिलेवार मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड (RPRB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सफल उम्मीदवार 30 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच होने वाले फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। रिजल्ट जिलेवार पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Rajasthan Police Constable Result 2025 जारी, 30 नवंबर से फिजिकल टेस्ट, जिलेवार मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड (RPRB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजों की घोषणा कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने सभी जिलों और बटालियनों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।

जारी की गई सूची में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के नेक्स्ट स्टेप के लिए योग्य माने जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इन उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। ये फिजिकल टेस्ट 30 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Recruitment and Result’ टैब पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Constable Result 2025’ से संबंधित लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें। स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इस लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।

स्कोरकार्ड में दी गई हैं ये जानकारियां

रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों की एलिजिबिल्टी के साथ कई महत्वपूर्ण डिटेल्स भी दिए गए हैं ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इसमें शामिल हैं:

उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदन संख्या, कैटिगरी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/EWS), लिंग, जन्मतिथि, जिला/बटालियन का नाम, पद का नाम (कांस्टेबल जीडी/ड्राइवर/बैंड/माउंटेड), प्राप्त अंक, और क्वालिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)। इसके अलावा, श्रेणी-वार कट-ऑफ मार्क्स और अगले चरण के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

अगला चरण: PET, PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला पड़ाव फिजिकल असेसमेंट है। इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) शामिल हैं, जो पुलिस सेवा के लिए अनिवार्य हैं।

इन टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस जैसे दौड़ने की क्षमता, ऊंचाई, चेस्ट साइज़ और Endurance का मूल्यांकन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उनके एजुकेशनल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर RPRB एक अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करेगा, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस के विभिन्न यूनिट्स में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews