Rajasthan Weather : 22 अगस्त तक वर्षा का दौर, आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली और तेज हवा, पढ़े IMD अपडेट

18 अगस्त तक दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में आज से एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।खास करके 15-18 अगस्त के दौरान  दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा /आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
येलो अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, झुंझुनू, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली, जालौर, अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

राजस्थान मौसम: 21-22 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

नए वेदर सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 15 अगस्त से व पश्चिमी हिस्से कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। 15 से 18 अगस्त के दौरान दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 से 21 अगस्त व बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 16 से 22 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

गुरूवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षातथा कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा निवाई टोंक में 93.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews