Rajasthan Weather : मानसून का असर, आज 27 जिलों में भारी बारिश -मेघगर्जन-बिजली का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

आगामी 4-5 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
rajathan weather

राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने लगी है, ऐसे में दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। खास करके 18 अगस्त तक दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 18 अगस्त के दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक कम दबाव के सिस्टम बनने के कारण अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून राज्य के अधिकांश भागों में सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अजमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, बाडमेर, जालौर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली,
    टॉक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, राजसमंद,सिरोही, चित्तौड़गढ़,, बीकानेर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph)
    की संभावना है।

22 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

  • वर्तमान में दक्षिणी उड़ीसा व आसपास के आंध्रप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से दक्षिण में होकर गुजर रही है। आगामी 4-5 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर
    संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 21 अगस्त व बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 16 से 22 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा बाली (पाली) में 70.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews