Rajasthan Weather : छाए रहेंगे बादल, 3 दिन फिर बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

18 और 19 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
rajathan weather

 Rajasthan Weather :एक तरफ राजस्थान के आधे हिस्से से मानसून की विदाई हो गई है, वही दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। खास करके दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज बुधवार को धौलपुर जिले के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 25 kmph) चलने की संभावना है।इन दिनों प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।20 सितंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान साफ होने लगेगा।

इन जिलों में फिर बारिश का अलर्ट

  • नए वेदर सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में में मौसम बदला रहेगा। बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 19 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूंबर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 18 और 19 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ाने की वजह से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ भागों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है । अबतक 14 जिलों हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर, सीकर और सिरोही जिले के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। सितंबर अंत तक मानसून के प्रदेश से पूरी तरह विदा होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • राज्य में सर्वाधिक बारिश मनिया(धोलपुर) में 7.0 मिमी दर्ज हुई।
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.0 डिग्री दर्ज़ किया गया ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews