Rajasthan Weather : मौसम में बदलाव जारी, आज 20 जिलों में बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के भी आसार

अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून के अधिकांश भागों में सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan Weather

राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 21 अगस्त तक तथा बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 22 अगस्त तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान प्रदेश हल्की से मध्यम बारिश होगी। आज बुधवार को 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।बता दे कि प्रदेश में अब तक 440 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकी सामान्यत औसतन 435 मिमी बारिश होती है।

बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, धौलपुर, भरतपुर, करौली, अलवर, दौसा, जयपुर, सीकर में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।

अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश के आसार

अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून के अधिकांश भागों में सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। खास करके उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी व
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज,
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा लोहरिया (बांसवाड़ा) में 100 मिलीमीटर दर्ज
  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज।
  • सबसे कम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 80 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews