Rajasthan Weather : मानसून का असर, जारी रहेगा झमाझम वर्षा का दौर, आज 22 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन का अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
rajathan weather

राजस्थान के मौसम बदलाव का दौर जारी है। आज पूर्वी राजस्थान व आसपास के MP के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके असर से आगामी एक सप्ताह  अधिकांश भागों में मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।आज गुरूवार को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश तो जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश  का अलर्ट जारी किया गया है।

29 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: पाली, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, सवाईमाधोपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, दौसा, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, बांसवाड़ा, टॉक, बूंदी, भरतपुर, अजमेर, नागौर, बाडमेर, बीकानेर, जालौर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हरकी
    से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा शेरगढ़ (बांसवाड़ा) में 97 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews