Rajasthan Weather : 29 अगस्त तक वर्षा का दौर, आज 16 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-तेज हवा का अलर्ट, पढ़े IMD नया अपडेट

आज शुक्रवार को 16 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगामी दो-तीन दिन दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। आज शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, 22 से 29 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी  बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

आज शुक्रवार को बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जयपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: टोंक, सवाईमाधोपुर, सीकर, बूंदी, कोटा, दौसा, अलवर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, भीलवाड़ा, अजमेर चित्तौड़गढ़, करौली, उदयपुर, प्रतापगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा सवाईमाधोपुर तहसील में 254 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews