Hindi News

Rajasthan Weather: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 26 अक्टूबर से छाएंगे बादल, बारिश का भी अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
मौसम विभाग ने सोमवार से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों के लिए बादल बारिश का अलर्ट जारी किया है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
Rajasthan Weather: बदलने वाला है मौसम का मिजाज,  26 अक्टूबर से छाएंगे बादल, बारिश का भी अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Forecast : सोमवार से एक बार फिर राजस्थान का मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 26 से 29 अक्टूबर के बीच अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क व साफ रहने का अनुमान है।इस मौसमी बदलाव से न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।28 अक्टूबर के बाद सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ सकती है और नवंबर के पहले हफ्ते तक सर्दी का असर तेज होने का अनुमान है।

26 से 29 अक्टूबर के बीच 3 संभागों में बारिश 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दिनांक 26 से 29 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है, शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने व अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है। 24 से 30 अक्टूबर 2025 के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।हालांकि इस दौरान कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश होगी। द्वितीय सप्ताह के दौरान तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।किसानों को सलाह है कि बारिश की संभावनाओं को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम जरूर कर लें।

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

  • गुरूवार को मौसम शुष्क रहा।
  • सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जयपुर, सीकर और अलवर के आस-पास के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे।
  • राज्य के 18 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
  • जैसलमेर में 36.3, जोधपुर में 35, गंगानगर में 35.3, बीकानेर में 34.8, चूरू में 34.6, जयपुर और अजमेर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews