Rajasthan Weather :मौसम में बदलाव, आज भी इन जिलों में बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

राजस्थान के उत्तर पूर्व भागों में 3-4 दिन मध्यम से तेज बारिश और पश्चिमी हिस्सें में हल्की बारिश की संभावना है।आज रविवार को 13 जिलों में बारिश, बादल और बिजली गिरने चमकने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan weather

राज्य के उत्तर पूर्व भागों में आगामी 3-4 दिन मध्यम से तेज बारिश होने व शेष पूर्वी भागों में कहीं कहीं हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। आगामी 5-6 दिन पश्चिमी राज में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा माउंट आबू तहसील में 75.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 37.3 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.9 डिसे दर्ज किया गया।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: धौलपुर करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारां, कोटा आसपास के मेघगर्जनके साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना।

3-4 अगस्त को भारी बारिश

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 3 अगस्त से उत्तर पूर्व राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। 4 अगस्त को भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews