24 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार बुधवार से दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। आज सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। तत्पश्चात आगामी 4-5 दिन केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है तथा वर्तमान में जम्मू, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है, जिसके चलते मौसम में एकदम से परिवर्तन आ गया है।प्रदेश में अब तक सामान्य से 121 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
ये भी पढ़ें
1IAS-IPS TRANSFER: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
2राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अजमेर में अधिकारियों के साथ की बैठक, बजट घोषणाओं के पेंडिंग काम जल्द पूरे करने के दिए निर्देश
3गूगल मैप ने बिगाड़ा तस्कर का खेल: रास्ता भटकने पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 40 किलो डोडाचूरा जब्त
4अशोक गहलोत पर CM भजनलाल शर्मा का पलटवार, कहा – ‘दिल्ली जाकर खाली नहीं लौटता’, जानिए पूरा मामला
27-28 से शुरू होगा बारिश का नया दौर
- पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- 22-23 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
- पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश का नया दौर 27-28 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा व पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
- राज्य में सर्वाधिक वर्षा सम (जैसलमेर) में 16.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
- राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान अजमेर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया