Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश की संभावना, पढे़ IMD का ताजा अपडेट

आज सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है, जिसकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। अगले सप्ताह से फिर तेज बारिश की संभावना है।
Rajasthan Weather

24 घंटे बाद राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार बुधवार से दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। आज सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। तत्पश्चात आगामी 4-5 दिन केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक,  मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है तथा वर्तमान में जम्मू, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है, जिसके चलते मौसम में एकदम से परिवर्तन आ गया है।प्रदेश में अब तक सामान्य से 121 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

27-28 से शुरू होगा बारिश का नया दौर

  • पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • 22-23 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश का नया दौर 27-28 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा व पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा सम (जैसलमेर) में 16.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान अजमेर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews