Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा 4 संभागों का मौसम, फिर छाएंगे बादल, बारिश-आंधी का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले

Rajasthan Weather: अगले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
rajathan weather

गुरुवार से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बुधवार (1 अप्रैल 2026) को पूर्वी व उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 34 मिमी सांभर व जयपुर में और पश्चिमी राजस्थान के करनपुर, श्रीगंगानगर में 4 मिमी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में तथा न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। इसके अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, और सीकर जैसे जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

2 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (1 अप्रैल 2026) के मुताबिक, 2 अप्रैल को दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3-4 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव रहेगा। खास करके जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में पुनः तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश (40-50Kmph) होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 7-8 अप्रैल को कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है।

Rajasthan Weather: 3 दिन बादल-बारिश का अलर्ट

  • 1 अप्रैल (बुधवार): जयपुर,भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं वर्षा।
  • 2 अप्रैल (गुरुवार): जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर में बादल-बारिश।
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,चूरू,सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर और नागौर में येलो अलर्ट।
  • 4 अप्रैल (शनिवार) : जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग  में कहीं-कहीं बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews