Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, 7 संभागों का बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 31 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई गई है। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान में आंधी-बारिश के आसार हैं।
rajathan weather

मार्च के आखिरी हफ्ते में राजस्थान के मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च 2026 के बीच बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को उत्तर पूर्वी राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी, हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ​इस दौरान प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

28 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम, 31 मार्च तक बारिश का दौर

  • मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (27 मार्च 2026) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च से राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी-बारिश के आसार हैं।
  • 29-31 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी। इस दौरान तेज मेघगर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में भी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बदलते मौसम और बारिश के चलते मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह देते हुए कहा है कि खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों और कृषि व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews