Rajasthan Weather : 5 संभागों का बदलेगा मौसम, भारी बारिश से मिलेगी राहत, आज बूंदाबांदी के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश से राहत मिलेगी। मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में गिरावट होना शुरू होगी।हालांकि आज बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक स्थान पर भारी वर्षा के साथ राज्य के पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि पूर्वी भाग में कही-कही हल्की वर्षा दर्ज की गयी।

आज से 5 संभागों में आएगी बारिश की गतिविधियों में कमी

  • आगामी एक सप्ताह पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • आगामी दिनों मेंपश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से गिरावट और 11 सितंबर से अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

आज इन जिलों में बंद रहे स्कूल

भारी बारिश के चलते राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर जिले के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 9 सितम्बर (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि शिक्षक, स्टॉफ एवं कार्मिक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews