Rajasthan Weather: मौसम में बदलाव, छाए रहेंगे बादल, आज 10 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, पढ़ेें IMD ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Today: 17 अप्रैल को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
mp Weather Update

राजस्थान के . जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार ( 17 अप्रैल 2026) को 10 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे राज्य के उत्तरी भागों में तापमान में गिरावट आएगी लेकिन आगामी दिनों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40-50Kmph रह सकती है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरी भागों में आंधी बारिश के असर से तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने, तत्पश्चात आगामी दिनों में पुनः 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।20 अप्रैल के आसपास एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर कुछ इलाकों में मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा हैं। शुक्रवार को भी पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews