Rajasthan Weather : मौसम के 2 रंग, लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट, 1 मई तक कैसा रहेगा वेदर, पढ़ें IMD अपडेट

राजस्थान में आज से 1 मई तक जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर संभागों में मौसम बदला रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन संभागों के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan weather

राजस्थान में फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन आगामी 1-2 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों तथा आस पास के भागों में कहीं-कहीं हीटवेव चल सकती है और गर्म रात्रि की भी स्थिति बनने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है।

सोमवार (27 अप्रैल 2026) को भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, कोटा, अलवर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में वॉर्म नाइट की स्थिति बन सकती है। वहीं अगले तीन घंटों में चूर, सीकर, नागौर, डीडवाना, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, जयपुर, हनुमानगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी/हल्की वर्षा/की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं(20-40 kmph) चल सकती है।

रविवार (26 अप्रैल 2026) को राज्य में कहीं मेघगर्जन व बूंदाबांदी/हल्की बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं पर हीट वेव तथा गर्म रात्रि दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान 1 मिमी से कम और पश्चिमी राजस्थान के फलोदी तहसील में 4.0, फलोदी में 1.6 वर्षा दर्ज की गई सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 06 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव 27 अप्रैल से 01 मई 2026 तक पश्चिमी व उत्तरी भागों तथा आस पास के भागों में बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसका असर जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान झोंकेदार हवा की रफ्तार 30 से 50 KMPH) रह सकती है।

27 अप्रैल से 3 मई तक कैसा रहेगा मौसम

  • 27 अप्रैल : जयपुर व बीकानेर संभाग में वर्षा की संभावना है।
  • 28 अप्रैल : जयपुर,भरतपुर, बीकानेर एवं जोधपुर संभागों में वर्षा की संभावना है।
  • 29 अप्रैल : जयपुर, भरतपुर, अजमेर ,बीकानेर एवं जोधपुर संभागों में वर्षा की संभावना है।
  • 30 अप्रैल : जयपुर, भरतपुर, अजमेर एवं कोटा संभागों में वर्षा की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क।
  • 01 मई: जयपुर, भरतपुर, कोटा संभागों में वर्षा की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क।
  • 02 मई: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क।
  • 03 मई: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews