Rajasthan Weather: 6 संभागों में बदला रहेगा मौसम, 48 घंटों के लिए तेज बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

दो दिन उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
rj Weather

Rajasthan Weather Forecast : चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में सोमवार मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास करके इसका असर दक्षिण पूर्वी राजस्थान में ज्यादा देखने को मिलेगा।29 अक्टूबर से फिर वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी हालांकि दक्षिणी भागों नवंबर के प्रथम सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। 30 अक्टूबर के बाद सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ सकती है और नवंबर के पहले हफ्ते तक सर्दी का असर तेज होने का अनुमान है।

27-28 अक्टूबर को 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब आज तीव्र होकर चक्रवाती तूफान “Montha” बन गया है। इसके आगामी 24 घंटे में और तीव्र होकर आंध्रप्रदेश तट की ओर तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की प्रबल संभावना है। एक और अवदाब मध्य-पूर्वी अरब सागर में अवस्थित है व एक नया पश्चिमी विक्षोभ उ-प भारत में सक्रिय हो चुका है। उपरोक्त के प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी भागों सर्वाधिक असर 27-28 अक्टूबर को होने की संभावना है। 27-28 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में 27 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश व 28 अक्टूबर को भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

29 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक,राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी होने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी व पूर्वी भागों में हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां 29-30 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है। बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  •  पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व राज्य के खातोली (कोटा) में भारी वर्षा 69.0 मिमी. दर्ज की गई ।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान पिलानी में 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews